रायपुर। भीम आर्मी छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा राजधानी रायपुर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश भर से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भीम आर्मी के प्रदेश सह प्रभारी श्री मनोज बंजारे जी का जन्मदिवस रहा, जिसे कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और श्री बंजारे को पगड़ी व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मनोज बंजारे ने कहा कि भीम आर्मी बहुजन समाज के हक-अधिकार की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक तैयारी करने का आह्वान किया।
वहीं भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश आजाद ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर दमदार प्रत्याशी उतारने और बहुजन समाज को राजनीतिक ताकत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महिला विंग, युवा मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जय भीम के नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।







