छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेल मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता, सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रही।
अभियान के दौरान रायपुर रेल मंडल द्वारा Cleanliness Targeted Units (CTUs) ( चिन्हित स्थलों की समयबद्ध सफाई) के निर्माण एवं उनके रूपांतरण पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेष रूप से कम ध्यान दिए जाने वाले डंपिंग स्थलों एवं उपेक्षित क्षेत्रों की पहचान कर उनकी साफ-सफाई एवं सुधार की दिशा में कार्य किया गया। रायपुर रेल मंडल में विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयासों से कुल 1,045 CTUs तैयार किए गए।
स्वच्छता एवं साफ-सफाई के मानकों की निगरानी के लिए मंडल के अधिकारियों द्वारा लगभग 15 स्टेशनों तथा रायपुर रेल मंडल में आधारित लगभग सभी प्राथमिक ट्रेनों का निरीक्षण किया गया। इन निरीक्षणों का उद्देश्य ट्रेनों एवं स्टेशनों में स्वच्छता और सैनिटेशन मानकों की नियमित निगरानी एवं बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।
अभियान में जनभागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया। स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार कुल 5,273 प्रतिभागियों ने स्वैच्छिक रूप से स्वच्छता, CTUs के रूपांतरण एवं सौंदर्यीकरण गतिविधियों में सहभागिता की।
‘कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला’ से दिया रचनात्मक संदेश
रायपुर रेल मंडल द्वारा रेलवे के अनुपयोगी स्क्रैप एवं कबाड़ सामग्री के पुनः उपयोग तथा रचनात्मक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला’ पहल भी आयोजित की गई। इसके अंतर्गत पुराने कोच एवं वैगन के विभिन्न अनुपयोगी हिस्सों सहित रेलवे स्क्रैप सामग्री को आकर्षक कलात्मक स्थापनाओं में परिवर्तित किया गया। दिनांक 28 सितंबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुल 08 कला स्थापनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिनके माध्यम से अनुपयोगी सामग्री को उपयोगी एवं आकर्षक रचनाओं में बदलने की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।
रायपुर रेल मंडल में चिन्हित स्थलों की समयबद्ध सफाई के साथ सौंदर्यीकरण एवं ‘सेल्फी प्वाइंट’ विकसित किए गए, रेलवे स्कूलों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे- मिक्सड हायर सेकेंडरी स्कूल बीएमवाय, भिलाई रेलवे स्कूल में स्वच्छता एवं जल संचयन संवाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एवं कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली “नेकी की दीवार” को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, प्रमुख स्टेशनों पर विशेष साफ-सफाई के साथ यात्रियों को स्वच्छता एवं बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए किया गया प्रेरित, स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पीपीई किट वितरण*“स्वच्छता से समृद्धि” अभियान, हाउसकीपिंग स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच के साथ सुरक्षित कार्यप्रणाली एवं संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” आयोजित कर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण सामग्री का वितरण जैसी अनेक गतिविधियां 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य आयोजित की गई।
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों की सामूहिक भागीदारी ने रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता एवं जनसहभागिता को मजबूत किया। अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसरों के निर्माण के साथ-साथ स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts