- मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR)को बताया अवैधानिक प्रक्रिया पर तुरंत लगे रोक
खरोरा (विश्व परिवार)। विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने आज खरोरा तहसील के अतिरिक्त तहसीलदार सूर्यकांत कुंभकार को राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से बर्खास्त कर समुचित वैधानिक कार्रवाई करने सहित मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों के ( नियुक्ति सेवा शर्तों और कार्यकाल)चयन अधिनियम 2023 को संशोधित करने और चयन पैनल में कैबिनेट मंत्री के स्थान पर मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट को शामिल करने,ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई एकतरफा और सत्तावादी कार्रवाई राजद्रोह के समतुल्य अपराध जैसा मुकदमा चलाने,मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया तुरंत रोकने, हर पात्र नागरिक को सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से मताधिकार का उपयोग कर मतदान सुनिश्चित करने,फार्म 6 में किए गए संशोधन को रद्दकरने,अवैध रूप से मतदाता सूची से बाहर किए गए नागरिकों की पहचान कर उनके मताधिकार सुनिश्चित कराने, इन मांगों पर जंतर-मंतर दिल्ली सहित देशभर में हो रहे प्रदर्शनों पर जारी दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग प्रमुखतापूर्वक की गई है।
दमन के बावजूद जारी संघर्ष के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए आवेदक संगठनों के सभी प्रतिनिधियों ने किसान, मजदूर,छात्र, नौजवान और महिलाओं सहित सभी लोकतंत्र पसंद नागरिकों से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन के पक्ष मे एकजुट होने की अपील की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में नरोत्तम शर्मा ,संयोजक छत्तीसगढ किसान महासभा,बिसहत कुर्रे (एक्टू),खंझन सिंह रात्रे(खेग्रामस)और छात्र हित संगठन के प्रमुख हर्ष देवांगन तथा ऐपवा की वंदना बैरागी शामिल थे।







