छत्तीसगढ़रायपुर

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग-रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सेवा सेतु और रोजगार मेले के बाद युवाओं से करेंगे संवाद

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम और रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम को सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट में आयोजित News24 MP-CG के GenNext संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे सड्डू स्थित द वाहे रिसॉर्ट जाएंगे, जहां News24 MP-CG द्वारा आयोजित GenNext संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं के साथ संवाद करेंगे और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts