देशनई दिल्ली

बॉलीवुड को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन; 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। गोवा के घर में बेहोश मिलने के परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पातल पहुंचे। हालांकि नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे गोवा के मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया।
दिग्गज अभिनेता की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर की अचानक मौत से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं।
डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है। हालांकि नाना पाटेकर के परिवार के सदस्यों ने अभी तक उनकी मौत के हालात के बारे में कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया है।
‘परिंदा’ में विलेन बने, 3 नेशनल अवॉर्ड जीता
नाना पाटेकर ने 1978 में ‘गमन’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और हिंदी व मराठी सिनेमा के सबसे खास कलाकारों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्हें ‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’, ‘सलाम बॉम्बे!’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों से बड़ी सफलता मिली। उन्होंने ‘प्रहार द फ़ाइनल अटैक’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘खामोशी द म्यूज़िकल’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
‘वेलकम’ में उदय शेट्टी बनकर छाए
2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया। इस कॉमेडी रोल को काफी पसंद किया गया। वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए थे। उनका डॉयलग आलू ले लो, प्याज ले लो… खूब सोशल मीडिया पर फेमस हुआ था। इसपर अभी भी मिम्स बनते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts