दुर्ग

शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने अफसरों के साथ की समीक्षा

  • शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने महापौर अलका बाघमार ने की समीक्षा, अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
  • मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर अमृत मिशन तक विकास कार्यों की समीक्षा, शहर के अंधेरे क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की उपस्थिति में निगम अधिकारियों के साथ अपने कक्ष में शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में महापौर ने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिन कार्यों का अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र प्रारंभकरने के निर्देश दिए। महापौर ने निगम के महत्वपूर्ण विभागों जल विभाग, लोक कर्म विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विभाग में चल रहे कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों तथा लंबित एवं अप्रारंभकार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान महापौर श्रीमती बाघमार इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड स्थित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्य, अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार सहित शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की गति की जानकारी ली गई। साथ ही शहर क्षेत्र जहां जहां पोल में लाइट नहीं हो वहां प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

महापौर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों को गति देते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। वहीं अप्रारंभ कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता गिरिश दीवान,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts