छत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर 

दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर छूटा व्यवसायी का ट्रॉली बैग RPF ने लौटाया, नकदी और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिलने से यात्री ने ली राहत की सांस

भानुप्रतापपुर (विश्व परिवार)। दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर छूटा हुआ ट्रॉली बैग यात्री को लौटाकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सतर्कता और ईमानदारी की मिशाल पेश की है। यात्री के बैग में नकद के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। ऐसे में यात्री ने अपना बैग वापस पाकर राहत की सांस ली।
रेलवे स्टेशन पर छूटा व्यवसायी का बैग
जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर के व्यवसायी विजय धामेचा दिल्ली से लौटने के बाद दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर अपनी कार में सामान रख रहे थे। इसी दौरान वे अपना एक ट्रॉली बैग स्टेशन पर ही भूल गए। बैग पर RPF के जवानों की नजर पड़ी, जिसके बाद उसे सुरक्षित रख लिया गया।
बैग वापस पाकर व्यवसाई को मिली राहत
सोमवार सुबह RPF ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद बैग व्यवसायी विजय धामेचा को वापस सौंप दिया। बैग में बड़ी रकम और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिलने से यात्री को राहत मिली।
RPF की ईमानदारी की सराहना
इस सराहनीय कार्य में सहायक उप निरीक्षक किरण बेंजामिन, एल.आर. मंडावी तथा हेड कांस्टेबल अमर ज्योति राव की भूमिका रही। RPF की इस सतर्कता और ईमानदारी की सराहना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts