छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने जोन-5 के विकास कार्यों की समीक्षा की, गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और वार्डों को टैंकर मुक्त बनाने के दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)।  आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर नगर निगम जोन 5 कार्यालय पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 5 के वार्डो के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनहित में आवश्यक निर्देश जोन के अधिकारियों को दिये।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधायक निधि से नगर निगम जोन 5 के वार्डो में प्रगतिरत सभी विकास कार्यों को जनहित में तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित सतत मॉनिटरिंग कर पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही दक्षिण विधायक निधि के वर्तमान में स्थल विवाद के चलते लंबित विधायक निधि विकास कार्यों के प्रकरणो का जोन स्तर पर त्वरित समाधान कर जनहित में उन्हें प्रारंभ करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने गर्मी में होने वाली पेयजल की समस्या से निपटने जोन 5 में अभी से तैयारी करने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिये है। दक्षिण विधायक ने दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जोन 5 के वार्डो को गर्मी में टैंकर मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में ठोस कार्य योजना कियान्वित करने के निर्देश दिये है।
दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने जोन अधिकारियों को दक्षिण विधानसभा के वार्डों के क्षेत्रों में अभियान चलाकर बंद स्ट्रीट लाईटों को तत्काल प्रारंभ करवाना एवं नई स्ट्रीट लाईटे वार्डो के लिए उपलब्ध करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी द्वारा नगर निगम जोन 5 कार्यालय में ली गई दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता दुबे, पार्षद ममता तिवारी, कृष्णा सोनकर, दुर्गा साहू सहित जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, कार्यपालन अभियंता विद्युत संदीप शर्मा, सहायक अभियंता नागेश रामटेके एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारीगण की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts