छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, कर्मवीर सिंह बोले- PM मोदी हैं आधुनिक भारत में नील क्रांति के सूत्रधार

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को मछुआरा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत में नील क्रांति के सूत्रधार हैं।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मछुआरा समाज के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय का गठन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा और मछुआरों के लिए बीमा योजना जैसी ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हुई है। आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के मछुआरे आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उनकी आय में कई गुना वृद्धि हुई है।
भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त्य ने कहा कि मछुआरा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की मछुआरा हितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से पहले मछुआरों और मत्स्य पालन से जुड़े सभी मामले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक विभाग के रूप में कार्य करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों मछुआरों के कल्याण, नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र के केंद्रित विकास के लिए फरवरी 2019 में पहले एक अलग विभाग अधिसूचित किया और फिर मई 2019 में इसे पूर्ण मंत्रालय का रूप दे दिया। मछुआरों की आय बढ़ाने और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाई जा रही है। मछुआरा प्रकोष्ठ पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहा हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक चुन्नी लाल साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद,मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts