रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।






