रायपुर

अभाविप की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित, भूषण शर्मा अध्यक्ष एवं तुषार साहू बने मंत्री

रायपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें भूषण शर्मा को इकाई अध्यक्ष एवं तुषार साहू को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। भूषण शर्मा पूर्व में इकाई उपाध्यक्ष एवं मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, वहीं तुषार साहू भटगांव में अभाविप के एसएफएस (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) संयोजक के रूप में सक्रिय हैं। नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में शिवम सिंह, अविनाश ठाकुर, खुशबू चंद्रवंशी एवं अर्पित सिंह तथा सहमंत्री के रूप में तनीष्क मिश्रा, पंचू पटेल, भिवानी सिन्हा एवं कृष्णा ठाकुर को दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, छात्रहितों की रक्षा तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। नवीन कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। कार्यक्रम में महानगर मंत्री सुजल गुप्ता, महानगर छात्रा प्रमुख हर्षित कौर एवं जिला संयोजक प्रवीण मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts