इंदौर (विश्व परिवार)। मोतियों के शहर हैदराबाद में अपनी खास पहचान बनाने के बाद, शहर की सबसे पसंदीदा क्यूरेटेड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘स्टाइल पिटारा एलीट’ अब रॉयल्टी के शहर इंदौर में अपना जलवा बिखेरने आ रही है।
यह दो दिवसीय फेस्टिव एक्जीबिशन 16 और 17 अक्टूबर 2026 को इन्फिनिटी होटल, इंदौर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।
‘New City, Same Style!’ की थीम पर आधारित इस एक्जीबिशन में हैदराबाद के चुनिंदा डिज़ाइनर्स के साथ-साथ देशभर के ब्रांड्स के हैंडपिक्ड कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। फेस्टिव सीजन को देखते हुए इस बार का कलेक्शन खास तौर पर तैयार किया गया है।
प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव एथनिक वियर, फेस्टिव डिज़ाइनर सूट्स, लहंगा-साड़ी कलेक्शन, आकर्षक ज्वेलरी, ट्रेंडी एक्सेसरीज, फुटवियर और होम डेकोर की विस्तृत रेंज देखने को मिलेगी।
आयोजकों ने बताया कि हैदराबाद में मिली अपार सफलता के बाद अब इंदौर एडिशन को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
स्टॉल बुकिंग ओपन है – DM करके अपना स्टॉल बुक करें। त्योहारों के इस सीजन में शॉपिंग के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।






