रायपुर (विश्व परिवार)। मंगलवार को दशहरा पर्व पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने दशहरा पर्व पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में भूतल पर स्थित नगर निगम प्रेस विभाग में नगर निगम की मिनी ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन और रावणभाठा फिल्टरप्लांट में मशीनों की पारम्परिक पूजा – अर्चना की।
महापौर मीनल चौबे द्वारा नगर निगम की मिनी ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन और रावणभाठा फिल्टरप्लांट की मशीनों की पारम्परिक पूजा – अर्चना के दौरान उनके साथ नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता जल नर सिंग फरेन्द्र, नगर निगम प्रेस विभाग और जल कार्य विभाग के समस्त निगम अधिकारीगणों और कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही. महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय प्रेस विभाग और रावणभाठा फिल्टरप्लांट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक महान सांस्कृतिक पर्व दशहरा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं।







