डोंगरगढ़

प्रतिभास्थली की पूर्व छात्रा कर्णिका जैन ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल की सफलता

डोंगरगढ़ (विश्व परिवार)। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, चंद्रगिरि तीर्थ डोंगरगढ़ की पूर्व छात्रा कर्णिका जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से प्रतिभास्थली परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

कर्णिका की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभास्थली में प्राप्त संस्कारों का सुखद परिणाम बताया गया है। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

कर्णिका की सफलता पर प्रतिभास्थली परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए CA फाइनल परीक्षा की तैयारी और आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। परिवार ने विश्वास जताया कि कर्णिका भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर संस्थान और परिवार का नाम रोशन करेंगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts