छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर के स्वास्थ्य केंद्र में फिर लापरवाही का आरोप, जहर सेवन करने के बाद इलाज के लिए तड़पता रहा युवक; वीडियो वायरल

बलरामपुर (विश्व परिवार)। जिले के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। इस बीच इस और मामला सामने आया है, जहां एक युवक जहर सेवन करने के बाद इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र के बाहर तड़पता रहा। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और केवल स्टाफ नर्स की मौजूदगी में युवक को समय पर उपचार नहीं मिल सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इलाज के लिए तड़पता रहा युवक
जानकारी के अनुसार, जहर सेवन करने के बाद युवक इलाज के लिए रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि उस समय अस्पताल में डॉक्टर नदारद थे। युवक की हालत को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर ले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दर्द से तड़पती प्रसूता का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि इससे पहले भी रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही का मामला सामने आया था। तीन दिन पहले एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया था, लेकिन अस्पताल के बाहर ताला लटका मिला और महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
CHMO ने स्टाफ नर्स को किया निलंबित
वीडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद संयुक्त संचालक ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन
बताया जा रहा है कि जिले में तीन दिन के भीतर इस तरह की दूसरी घटना सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले में किसकी लापरवाही है, इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts