भिलाई

गौ रक्षा के लिए आगे आया भिलाई नगर निगम, दो दिन से नाली में फंसे बैल को जेसीबी से निकाला

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा गौ रक्षा एवं बेजुबान पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानवीय संवेदनशीलता के साथ सराहनीय पहल की गई। निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक-03 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 में पिछले दो दिनों से एक बैल नाली में फंसा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर बैल को बाहर निकालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
नाली में लंबे समय से फंसे होने के कारण बैल को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया था। स्थिति को देखते हुए नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से नाली के हिस्से को तोड़कर रास्ता बनाया और बैल को बाहर निकालने की कार्रवाई की। इस दौरान प्राथमिकता बेजुबान पशु को सुरक्षित बाहर निकालने तथा उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट से बचाने की रही। नगर निगम की इस कार्रवाई से गौ रक्षा और पशु सुरक्षा के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता सामने आई है। बेजुबान पशु अपनी परेशानी स्वयं व्यक्त नहीं कर सकते, ऐसे में समय पर उनकी सहायता करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। निगम की टीम द्वारा नाली तोड़कर बैल को बाहर निकालने के लिए की गई पहल इसी मानवीय दायित्व को दर्शाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts