छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

नेशनल हाईवे-130 पर दर्दनाक हादसा, बस के उड़े परखच्चे, 3 यात्रियों की मौत

बलौदा बाजार (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर सोमवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक में जा घुसी. घटना के दौरान लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. 3 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 10 लाग घायल बताए जा रहे हैं. इन आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है. दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है।
अंबिकापुर से आ रही थी रायपुर
जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की बस (CG 04 NM 0859) सोमवार सुबह अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी. सफर में अधिकतर यात्री नींद में थे. घटना के दौरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस सुबह करीब 5:30 बजे दरचुरा के पास खड़ी ट्रक में जा घुसी. यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया. 3 लोगों की मौके पर ही मौत गई. वहीं 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
घटना की सूचना पर डायल 112 और सिमगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बस के अंदर कई लोग गंभीर हालत में थे. उनका सामान बिखर गया था. सभी को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिए तत्काल सिमगा सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
घटना के बाद लोगों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर किनारे कर रही है, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो. पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में जुटी है. क्या ड्राइवर की आंख लगने के कारण हादसा हुआ, खड़ी ट्रक में रिफ्लेक्टर लगा हुआ था. सभी पहलुओं पर घटना की जांच जारी है।
नहीं थम रहे हादसे
प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार को कोरिया जिले में चर्चा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास बस और बोलेरो में टक्कर हो गई. दुर्घटना में बोलेरो सवार महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए. इससे पहले गुरुवार को मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 6 लोगों हुए और चालक समेत 40 लोग घायल हुए।
पिछले 24 घंटे में रायपुर में 4 हादसे, 5 मौतें
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 4 सड़क हादसे में 5 लोगों की जान गई है. दो हादसे विधानसभा, एक एक्सीडेंट रायपुरा डीडीनगर और एक हादसा तेलीबांधा मेन रोड में हुआ. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड चौक पर रविवार को ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार टेमरी माना निवासी 35 वर्षीय महिला गंगा साहू और उनकी बेटी रितिका साहू 9 वर्ष की मौत हो गई. इसके बाद विधानसभा रोड पर दौंदेखुर्द के पास पिकअप की टक्कर से दोपहिया पर सवार होकर बलौदाबाजार से अपनी पत्नी के साथ रायपुर आ रहे एक युवक की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts