Blog

नवापारा मंडी में श्रीराम धान नया 4652 रूपये में बिका इसी प्रकार आरबीगोल्ड और शांभा मासूरी 4000 रूपये ऊपर बिका

नवापारा-राजिम (विश्व परिवार)। कृषि उपज मण्डी समिति नवापारा में आज धान की नीलामी के समय किसानो ने सुखा बढ़िया धान कि बिक्री के दौरान मंडी सचिव रामलाल साहू ने बताया कि दशहरा के बाद से जहां धान की कटाई तेजी से चल रही है वही आज नवापारा मंडी में श्रीराम धान 4652 रूपये की बिकी हुई जो आज के सबसे ऊंचे दर पर हुआ जिसे आरोही ट्रेडर्स ने 4652 में खरीदी हुई। इसी प्रकार ओम थी 4472 आरबी गोल्ड 4050 शांभा मासरी 4032 आरबी गोल्ड 3876 रूपये वहीं ओमश्री 3900 के भाव में बिकी हुआ आज नवापारा मंडी नीलामी प्रभारी नेहा सोनवान एवं मंडी निरीक्षक सपन शर्मा ने बताया कि बाजार में चांवल का भाव आधिक होने पर नवापारा मण्डी में भी धान की खरीदी अब तक के सबसे ऊंचे दर 4652 के भाव में बिकी कर संभावता प्रदेश में सबसे अधिक दर पर बिकी होने का रिकार्ड बन रहा है। इसी प्रकार शांभा मासूरी 3998 रूपये वही आरबी गोल्ड 4050 में और सांभा मासूरी 4032 में बिकी हुआ जो एक रिकार्ड बना ।

नवापारा मंडी के किसान दुधेश्वर वर्मा ग्राम धुमा का श्रीराम धान नया 4652 रूपये में बिकी हुआ जिस पर मंडी सचिव रामलाल साहू एवं अनुभाग अधिकारी बलदेव सिंह ध्रुव एवं नीलाम विभाग प्रभारी नेहा सोनवान, मंडी निरीक्षक सपन कुमार शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने किसान श्रीफल एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया ।

नवापारा मंडी धान की आवक दशहरा के बाद से आवक बढ़ी है वहीं किसानो ने बताया कि जिस किसानों को जैसी सुविधा मिल रही है। खरीफ फसल में हॉरवेस्टर एवं धान हाथ से कटाई तेजी से बढ़ गई है। किसान गुलाब सिंह वर्मा सुरसाबांधा, सूर्यकांत चेलक भटगांव, हेमंत साहू पांहदा, मनोहर बघेल गाँदलाबाहरा, तरूण साहू कोपरा, टिकेश सिंन्हा बोड़की, भूपेन्द्र साहू गयतरा बलौदाबाजार जिला एवं प्रकाश साहू पिपरौदा, ईश्वर सिन्हा आलेखुटा सहित अनेक किसानो ने आज मण्डी प्रांगण में बताया कि नवापारा मंडी में जल्दी ही धान कि बिकी हो जाती है और तत्काल तौलकर किसानो को पर्ची दी जा रही है। जिससे काम मंडी का जल्दी हो रहा है। किशन सांखला , राजीव गाला, राजू गिड़िया जवाहर जीवनानी, आशीष गंगवाल, गोवर्धन साहू, नंदकुमार देशमुख, भुपेन्द्र साहू, रमेशर साहू साहित अनेक व्यापारियों ने धान की खरीदी कर रहे है। वही किसानों में भाव अच्छा मिलने के कारण उत्साह जताया कि इस वर्ष धान का भाव और अधिक आने की संभावना है क्योंकि अन्य प्रदेशो में चांवल तेजी से अच्छे दर पर बिक रहा है। वहीं पोहा मुर्रा के बिकी भी बढ़ गई है। आज नवापारा मंडी में श्रीराम धान 4652 रूपये क्विंटल और ओमश्री 4472 रूपये आरबी गोल्ड पुराना 4050 शांभा मासूरी 4032 रूपये सरना 2404 रूपये नया ओमश्री 3872 रूपये आरबी गोल्ड 3700 रूपये के भाव में बिकी हो रहा है। वही राष्ट्रीय कृषि के चलते चहां सभी धान ऑनलाईन से बिकी किया जा रहा है जिसमें ई ऑक्शन के प्रभारी संतोष चक्रधारी, सचिन शर्मा, विवेक प्रसाद, जिनेन्द्र चक्रधारी एवं अक्षय मिश्रा व्दारा ऑनलाईन के माध्यम से पर्ची तैयार कर किसानों को प्रदान कर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts