नई दिल्ली (विश्व परिवार)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। गृह मंत्री ने इन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के प्रभाव का आंकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही IMCT (अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें) भेजी जाएंगी।
इसकी जानकरी देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को इस आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।”
अमित शाह ने आगे कहा कि NDRF और SDRF की टीमें सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य कर रही हैं। आपदा के प्रभाव का आंकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही IMCT (अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें) भेजी जाएंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों की कठिनाइयां कम करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।







