रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद के मचांद गांव पहुंचकर दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे रायपुर से बालोद के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:30 बजे बालोद के ग्राम मचांद (भाठा) हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 1:40 से 3:30 बजे तक ग्राम भेण्ड्रा में रहेंगे. अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।







