छत्तीसगढ़रायपुर

एनटीपीसी नवा रायपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई एकता की शपथ

रायपुर (विश्व परिवार)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी नवा रायपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में संगीता दाश, महाप्रबंधक (पी एंड एस) और हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी-सी एंड एम) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 550 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण कराने में सरदार पटेल का निर्णायक नेतृत्व ऐतिहासिक रहा, जिसने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में एकता की भावना को बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के बावजूद देशवासियों की साझा राष्ट्रीय पहचान ही भारत की एकता और अखंडता का आधार है।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts