छत्तीसगढ़रायपुर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल श्री डेका ने अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts