छत्तीसगढ़रायपुर

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

रायपुर (विश्व परिवार)। वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, नेता दिल्ली रवाना हो चुके है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सभी विधायक, सांसद, पूर्व मंत्रीगण दिल्ली रवाना हो चुके है।
दिल्ली की रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के द्वारा 25 बसों से कार्यकर्ताओं प्रदेश के विभिन्न जिलों से रवाना किया गया है। अकेले रायपुर से 15 बसे गयी है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्रेनों से दिल्ली गये है। सभी 41 जिला कांग्रेस अध्यक्ष अपनी टीम के साथ ट्रेनों से रवाना हुऐ। सभी विभागों मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी विभिन्न साधनों से दिल्ली रवाना हुये है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दोपहर के विमान से, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत दोपहर के विमान से, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम के विमान से दिल्ली रवाना हुए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की जनता की आवाज बन कर संघर्ष कर रहे है। कांग्रेस इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान की रैली में देश भर से 10 लाख लोग एकत्रित होकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे। इस रैली में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts