छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के मदर टेरेसा वार्ड को मिली 16 लाख के आंगनबाड़ी भवन और उद्यान की सौगात, 39 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-3 स्थित मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 के तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन एवं उद्यान का लोकार्पण किया गया। पार्षद निधि एवं सामान्य मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित इन सुविधाओं का लोकार्पण रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया।

इस अवसर पर लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, वार्ड पार्षद एवं जल विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, जोन-3 अध्यक्ष साधना साहू, पार्षद प्रदीप वर्मा, महेश ध्रुव, एल्डरमेन राजू राघवानी, मित्रसेन धीमान, नगर निगम के पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, सीमा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नगर निगम जोन-3 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे और सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। अधोसंरचना मद से सरदार प्रीतम सिंह सैनी स्कूल में आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 6 लाख 70 हजार रुपये, कपूर होटल के सामने गोंदपारा में सीसी नाली एवं पुलिया निर्माण के लिए 9 लाख 52 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा सामान्य मद से श्यामनगर स्थित सागर टेंट हाउस के सामने गली से रेड्डी कॉलोनी तक सीसी नाली निर्माण एवं कवर्ड कार्य के लिए 9 लाख 62 हजार रुपये तथा श्यामनगर वृद्धाश्रम से जल विहार कॉलोनी नाला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण और कवर्ड कार्य के लिए 9 लाख 41 हजार रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा बीएसयूपी कॉलोनी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन के ऊपरी तल पर निर्माण कार्य कराने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की।

मदर टेरेसा वार्ड में विकास कार्यों की सौगात मिलने पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य संतोष साहू ने वार्डवासियों की ओर से विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts