रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन-2 के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-13 में साहू पारा तालाब, फाफाडीह के पास नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया। जिला खनिज न्यास निधि से 11 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से बने इस भवन का लोकार्पण रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया।
इस अवसर पर लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद एवं निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेंद्र खोडियार, पार्षद खगपति सोनी, एल्डरमेन गोपाल सोना, जोन-2 के जोन कमिश्नर पीडी घृतलहरे, सहायक अभियंता गोविंद साहेब बंजारे और उप अभियंता अनिमेष चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन की सौगात मिलने पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार ने वार्डवासियों की ओर से विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया।







