देशनई दिल्ली

अमित शाह ने कबड्डी के किस्से से राहुल गांधी पर साधा निशाना, चुनाव में हार के बाद आयोग को ‘चीटर’ बताने का लगाया आरोप

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। एक बार फिर अमित शाह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सातवीं क्लास की कबड्डी से जुड़ा किस्सा सुनाकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। शाह ने कहा कि जब सातवीं क्लास के खिलाड़ी नौवीं के छात्रों को हराने लगे तो उन्होंने रेफरी को ही चीटर बताने की तरकीब निकाली। शाह ने इस किस्से के जरिए राहुल गांधी पर चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी भी ऐसा ही कर रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि बचपन में उनकी सातवीं क्लास की टीम लगातार कबड्डी चैंपियन बनती थी। टीम नौवीं क्लास के खिलाड़ियों को भी हरा देती थी। इससे परेशान होकर नौवीं क्लास के खिलाड़ियों ने बैठक की। उन्होंने तय किया कि जब सातवीं क्लास की टीम को हराना मुश्किल है तो रेफरी को ही चीटर कह दिया जाए। इससे उनकी जीत पक्की हो जाएगी।
शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने शायद उन छात्रों की यह तरकीब सुन ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के चुनाव के बाद देश में जहां भी चुनाव हुए, वहां जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को हराया। इसके बाद राहुल गांधी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगे। शाह का कहना है कि, हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना भी रेफरी को चीटर बताने जैसा है।
‘संसद चर्चा के लिए है, शोर-शराबे के लिए नहीं’
शाह ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद चर्चा का सबसे बड़ा मंच है। राहुल गांधी संसद को चलने नहीं देते। मुद्दों पर बहस करने के बजाय शोर-शराबा और बहिष्कार किया जाता है. कांग्रेस ने इसे अपनी राजनीति का तरीका बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद में चर्चा नहीं करते और सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं। शाह ने कहा कि संविधान हाथ में लेकर चलने वाले नेताओं को यह समझना चाहिए कि संवैधानिक मुद्दों पर चर्चा संसद में होनी चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts