छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

रायपुर (विश्व परिवार)। राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, सद्भाव और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपावली का प्रकाश जीवन में ज्ञान, आशा और सकारात्मकता का संचार करता है। यह अवसर परिवार और समाज के बीच प्रेम, आपसी विश्वास तथा भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी देता है।
राज्यपाल ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के सभी वर्गों तक पहुंचनी चाहिए। हमें इस अवसर पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने तथा पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रदेश में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना निरंतर मजबूत हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts