भिलाई

भारतीय मजदूर संघ से संम्बंध स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के चरोदा ने किया कमिश्नर सुंदरानी का अभिनंदन

भिलाई (विश्व परिवार)। नगर निगम भिलाई-चरोदा कर्मचारी संघ ने कमिश्नर एस. के. सुंदरानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है। यंहा बता दे चरौदा निगम में हुये प्रशासनिक फेरबदल के चलते श्री सुंदरानी को 23 अक्टूबर 2026 को निगम की कमान प्राप्त हुई। खस्ताहाल कंगाल निगम जिसमें अधिकारियो को 04 माह से कर्मचारियो को 02 माह से वेतन के लाले थे। इसके आलावा जनप्रतिनिधि (पार्षदो) को भी 06 माह से मानदेय नही मिल पाया था ऐसी विषम परिस्थिति में कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद चरोदा कमिश्नर के तारा कर्मचारियो के समस्त लंबित वेतन भुगतान करा दिया है। यंहा तक कि विगत दिनांक 05 नवंबर 2026 को ही सभी कर्मचारियो को अक्टूबर माह का भी वेतन उनके खाते में प्राप्त हो गया है। कर्मचारी संघ के ईकाई अध्यक्ष राम अवतार साहू ने कहा कि निगम चरोदा के इतिहास में यह पहली बार है कि दीपावली में बिना किसी हल्ला-नारेबाजी या आंदोलन के लंबित 02 माह का वेतन राशि कर्मचारियो को प्राप्त हो गई।

कार्यकारी अध्यक्ष राम कुर्रे एवं कर्मचारी संघ महामंत्री अविनाश चन्द्राकर ने भी निगम कमिश्न महोदय को संवेदनशीलता और कर्मचारियो के प्रति उनके अपनत्व के भाव की सराहना करते हुये उनका आभार माना।

चरोदा कर्मचारी संघ के सदस्य विकासचन्द त्रिपाठी सहित सरोजनी यदू अभिलाषा श्रीवास्तव, टी. कामेश्वरी, लिंगेश्वर राव भागवत निर्मलकर ममता मढरिया, सुशीला यादव चुम्मन साहू, श्याम सुन्दर समस्त कर्मचारियो ने निगम आयुक्त के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। इस संबंध में कहा कि सुंदरानी सर से हम सभी को यह अपेक्षा थी कि वे कर्मचारियो के हित में निर्णय लेकर वित्तीय संकट से हमें उबारेंगे और वैसा ही हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts