रायपुर (विश्व परिवार)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज के दिन सारे भारत में एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी तारतम्य में बैंक द्वारा शुक्रवार को बिलासपुर के लायंस क्लब में एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को हमारे बैंक के एमएसएमई ऋण के नये प्रोडक्ट की जानकारी देना तथा उद्यमियों को एमएसएमई ऋण वितरित करना है। इस कार्यक्रम में लगभग 100 उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित एमएसएमई उद्यमियों को एमएसएमई प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी के साथ ही संबंधित समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कविता दारों, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला उद्योग संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष सतीश शाह जी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मुंबई मुख्यालय से पधारी मुख्य महाप्रबंधक सुश्री कविता ठाकुर जी ने सभी उपस्थितों को संबोधित किया।
पूरा कार्यक्रम रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व तथा रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार के समन्वय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख संजय सिन्हा तथा बिलासपुर क्षेत्र के सभी शाखा प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।
शुक्रवार को बिलासपुर में आयोजित एमएसएमई ऋण कार्यक्रम में कुल 80 हितग्राहियों को रु. 193 करोड़ के एमएसएमई ऋणों की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन बैंक की अधिकारी सुश्री पल्लवी तिवारी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन बिलासपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक सरोज कांत स्वाईं के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।







