रायपुर

“नारायणी” के कार्यक्रम में लोगों ने साझा किए अपने “अलौकिक अनुभव”

रायपुर (विश्व परिवार)। “चलो कृष्ण, अपना रथ लेकर आओ” तो सच में दो छोटे बच्चे अपना तांगा लेकर आ गए तो किसी ने कहा -नवरात्रि में पता नहीं कैसे तो कुछ लड़कियां अचानक वहां पहुंच गई, गिनती में नौ ही थीं और कन्या भोज पूरा हुआ।” किसी ने “संतों के आशीर्वाद से ऑपरेशन के सफल” होने की, तो किसी ने “खोई चीज़ न मिलने” को अन्य तरह से सफलता के लिए प्रयास करने का संकेत माना।
नारायणी साहित्यिक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा ने बताया कि रविवार 22 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में अनेक लोगों ने अपने ऐसे ही अलौकिक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में आशीर्वाद देने उपस्थित डॉ. इन्दुभवानंद जी महाराज ने विषय की सराहना करते हुए कहा कि ईश्वर की उपस्थिति तो सदैव बनी रहती है और मनुष्य का विश्वास, समर्पण और निरंतर प्रयास उसकी राह में सफलता के बीज बोते चलते़ हैं। डॉ. चित्तरंजन कर ने कहा कि ऐसे आयोजन आपको कुछ अलग तरह से सोचने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में अनिता झा, रवि गहलोत, डॉ महेन्द्र ठाकुर, डॉ अनसुइया अग्रवाल, राजेश जैन “राही”, योगेश शर्मा ‘योेगी’, कैलाश रारा, हरीश भाई कोटक, डॉ उषा सक्सेना, मुकेश गुप्ता, डॉ. गोपा शर्मा, तेजपाल सोनी, डॉ. स्नेहलता झा, गोपाल सोलंकी, कुमार जगदलवी, अरविंद ओझा, सोनल शर्मा, संजीव ठाकुर, मन्नूलाल यदु, माधुरी कर, पल्लवी झा, सुषमा पटेल, रुनाली चक्रवर्ती, कल्याणी तिवारी आदि ने अपने अनुभव साझा किए। अंत में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को सम्मान – पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय भाग में उपस्थित कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में किशोर साल्वे एवं ह्रषीक ओझा ने अतिथियों का पुष्प हार, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया वहीं संचालन अनुकृति ओझा साल्वे ने किया एवं रौशनी ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts