छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की 73 महिला नेत्रियां यूपी में करेंगी चुनाव प्रचार, योगी सरकार के समर्थन में घर-घर देंगी दस्तक; विभा अवस्थी बोलीं- तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (छत्तीसगढ़) की टीम विगत 20 नवम्बर को उत्तरप्रदेश पहुँची, जहाँ यह टीम भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगी। ज्ञातव्य है, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियाँ दो बसों में 18 नवम्बर को उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई जहाँ वे भाजपा की योजनाओं और नीतियों को लेकर घर-घर दस्तक देंगीं ।
योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तरप्रदेश सुरक्षित और समृद्धि की ओर : विभा अवस्थी
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि हमारे साथ प्रदेशभर की 73 महिला नेत्रियाँ आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने उप्र पहुँची हैं । यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता का प्रतिसाद अप्रत्याशित है। लोगो में ‘योगी महाराज’ के प्रति अटूट विश्वास है। यहाँ आम जनमानस के मन में सुरक्षित और समृद्ध उत्तरप्रदेश निर्माण के लिए एकमात्र विश्वासपूर्ण चेहरा श्री योगी ही हैं । श्रीमती अवस्थी ने बताया कि हमारे द्वारा स्थानीय महिलाओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर सम्पर्क साधा गया। महिलाओं में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर भरपूर समर्थन और सार्थक नजरिया है। स्थानीय महिलाएँ एकमत होकर ‘योगी महाराज’ के सुरक्षित एवं सबल उत्तरप्रदेश मॉडल के साथ मजबूती से खड़ी हैं और जनता का प्रतिसाद देख कर हम पूर्ण विश्वास और बहुमत के साथ तीसरी बार उत्तरप्रदेश में भाजपा और योगी महाराज की सरकार बनाने जा रहे हैं ।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने बताया कि उत्तरप्रदेश प्रवास में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक अन्य महिला नेत्रियाँ उत्तरप्रदेश में योगी सरकार बनाने का संकल्प लेकर उप्र आई हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts