छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा की प्रांतीय कार्यशाला में सेवा दूत अभियान का शंखनाद, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में बुधवार को सेवा दूत अभियान – संकल्प सेवा संवाद की प्रांतीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
सेवा दूत अभियान भाजपा के सेवा संकल्प का जीवन्त उदाहरण है : सिद्धार्थ शंभू
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा दूत अभियान भाजपा के सेवा संकल्प का जीवन्त उदाहरण है। सेवा दूत का दायित्व केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी सेवा करना, उसकी समस्या सुनना और उसका समाधान करना है। श्री शम्भू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा को ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति मानें और संकल्प के साथ मैदान में उतरकर जनसेवा के कार्यों को अभियान के रूप में आगे बढ़ाएँ।
सेवा दूत अभियान के माध्यम से बूथ, अपने गा्व और अपने वार्ड में जनता से सीधा संवाद करना है : किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन की नींव पर खड़ा है। सेवा दूत अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ, अपने गाँव और अपने वार्ड में जनता से सीधा संवाद करना है और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। श्री देव ने कहा कि जब कार्यकर्ता सेवा भाव से जनता के बीच जाएगा, तभी संगठन और अधिक मजबूत होगा और जनता का विश्वास और बढ़ेगा।
सेवा दूत अभियान प्रदेश के हर कोने तक पहुँचे : कर्मवीर सिंह
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सेवा दूत अभियान की सफलता उसके सुव्यवस्थित संगठन और निरन्तरता में है। सभी कार्यकर्ता योजना बनाकर, अनुशासनपूर्वक टीम भावना से काम करें, ताकि सेवा दूत अभियान प्रदेश के हर कोने तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।
सेवा के कार्यों में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है : रूपकुमारी चौधरी
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सेवा के कार्यों में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम करें। श्रीमती चौधरी ने कहा कि जब महिला सेवा दूत आगे आकर सेवा करेंगीं तो समाज में सेवा का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
सेवा दूत अभियान कार्यकर्ताओं के जीवन का संस्कार बने : डॉ. सरोज पाण्डेय
भाजपा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पाणडेय ने कहा कि भाजपा की पहचान हमेशा से सेवा और राष्ट्रभक्ति रही है। सेवा दूत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के जीवन का संस्कार बनना चाहिए। सुश्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विनम्रता और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें, संवाद के माध्यम से जनता का विश्वास जीतें और संकल्प सेवा संवाद को छत्तीसगढ़ में जन आंदोलन का रूप दें।
इस दौरान कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, विधायक विक्रम उसेंडी, गोमती साय, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts