छत्तीसगढ़रायपुर

भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2026 पर मंत्रालय में बैठक, प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन पर हुई चर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधेयक के प्रस्तावित संशोधन के अनुमोदन के संबंध में चर्चा हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts