छत्तीसगढ़रायपुर

संविधान दिवस पर NTPC नवा रायपुर में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का लिया संकल्प

रायपुर (विश्व परिवार)। एनटीपीसी नवा रायपुर में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान में निहित मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-II मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (OS-R&M) बिद्या नंद झा और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रवीण गर्ग ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना दोहराई।

इसी क्रम में एनटीपीसी CBD भवन में भी संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां महाप्रबंधक (P&S) संगीता दाश और महाप्रबंधक (USSC-C&M) पलाथोटी सुब्बाराजू ने हिंदी और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से वाचन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारतीय संविधान के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में संविधान की मार्गदर्शक भूमिका को रेखांकित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts