छत्तीसगढ़जगदलपुर 

बस्तर में नशीली कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से कर रहे थे सप्लाई; 12.10 लाख का सामान जब्त

जगदलपुर (विश्व परिवार)। बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियों में बैठकर नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी को पकड़ा. आरोपियों के पास से 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला जगदलपुर के दलपर सागर स्थित रानी घाट का है. दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियों में बैठकर ग्राहक तलाश रहे थे. मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग बिना नंबर प्लेट वाली कार में मौजूद हैं, और संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त हो सकते हैं।
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को घेराबंद कर दबोचा. आरोपियों ने अपना नाम मनीष प्रकाश सावल और सुमित पाण्डेय बताया. गाड़ी की तलाशी लेने पर 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल मिली, जिसके साथ पुलिस ने स्कॉर्पियो और चाकू भी जब्त किया. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
जेल भेजे गए आरोपी
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया. कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts