इस दौरान किसानों को कृषि ऋण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी ऋण संबंधी समस्याओं और सुझावों पर फीडबैक लेकर बैंक की योजनाओं एवं प्रक्रियाओं में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद स्थित प्रो. बंशीवाले राइस इंडस्ट्री के विजय केला उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख वी. कृष्ण मोहन और सहायक महाप्रबंधक आशुतोष मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व एवं समन्वय में किया गया। इसमें धमतरी शाखा के शाखा प्रमुख मनीष मिंज सहित नवा रायपुर की ग्रामीण शाखाओं राखी, टेमरी और उपरवारा के शाखा प्रमुख भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान 140 कृषक हितग्राहियों को लगभग 201 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए। इसमें स्व-सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण भी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी त्रिभुवन मेश्राम ने किया। अंत में रायपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख संजय सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।







