कोरबा छत्तीसगढ़

तड़के साढ़े 3 बजे टायर दुकान में लगी आग, धू-धूकर जले बाहर रखे टायर

कोरबा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज तड़के एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दुकान में आगजनी का वीडियो भी सामने आया है।
यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप चौक में मो. नौशाद का अब्दुल्ला टायर दुकान है। दुकान के बाहर रखे टायरों में शनिवार सुबह साढ़े 3 बजे के आसपास भीषण आग लगी गई।
80 हजार से 1 लाख तक का नुकसान की आशंका
दुकान में आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी तो नहीं है, लेकिन 80 हजार से 1 लाख तक का नुकसान जरूर हुआ है।
दुकान में आग का वीडियो आया सामने
दुकान संचालक ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों ने आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इधर इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कीतनी भीषण है और टायर धू-धूकर जल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts