Home रायपुर बदलेगा मौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर,30 और 31...

बदलेगा मौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर,30 और 31 मार्च को यलो अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

79
0

(विश्व परिवार)-होली का त्योहार खत्म होते ही प्रदेश में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी बीच राजधानी रायपुर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। जिस वजह से राजधानी के कई जगहों पर अंधड़, वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। जिससे छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। इस बदले हुए मौसम के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 31 मार्च से मौसम बदलाव की संभावना जताई है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। साथ ही 31 मार्च से कुछ स्थानों पर अंधड़, वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here