छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण को मिली सौगात, सुनील सोनी ने भाठागांव में नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया लोकार्पण

रायपुर (विश्व परिवार)। मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी परिसर में 11 लाख 69 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर शानदार सौगात दी।
नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के लोकार्पण के अवसर पर बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव परिसर में भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद ममता तिवारी सहित नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों बच्चों, रहवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts