रायपुर

यादव प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों का हुआ सम्मान, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता का दिया गया संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 26 जुलाई 2026 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यादव समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान करना, शिक्षा एवं संस्कार को बढ़ावा देना, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद यदु (सेवानिवृत्त सत्र न्यायधीश) थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बिसराराम यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अलका यादव (प्राचार्य विष्णु कांति महाविद्यालय लोरमी बिलासपुर), शोभा यादव (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं सुश्री प्रीति जितेंद्र यादव (छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की सरपंच) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त समाज के अनेक वरिष्ठजन, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीति यादव के सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात् सुश्री माधुरी यदु,डॉ. ममता यादव एवं वेदकुमारी यादव, जया यादव,के नेतृत्व में समस्त अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं सामूहिक आरती संपन्न की गई। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुरेश यादव एवं सचिव प्रभाकर कांत यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों—रामेश्वर नाथ यादव, जयंत यादव, डॉ. दीनानाथ यादव, राजा यादव, सागर यादव,संजय यादव, अभिषेक यादव, दूजे यादव, मन्नूलाल यादव तथा ललिता यादव द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया।
समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आए उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही खेल, संगीत, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक योगदान तथा मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को भी प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
आशा यादव – 97.40%
वैष्णवी यादव – 93.40%
अशुतोष यादव – 93.20%
लक्ष्मी नारायण यादव – 93.00%
कुमारी हिमांशी यादव – 93.00%
कुमारी चंदा यादव – 93.00%
सृजन यादव – 91.80%
कुमारी श्वाति यादव – 91.00%
कुमारी पूजा यादव – 90.80%
श्री प्रिऐश यादव – 90.20%
कुमारी आदित्य यादव – 88.00% एवं दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएँ (90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त)
कुमारी हिमांसी सिंह यादव – 98.80%
कुमारी कल्पना यादव – 98.67%
विशाल यादव – 98.33%
कुमारी शोहाना यादव – 95.83%
कुमारी भाविका यादव – 95.50%
कुमारी ओमसती यादव – 95.16%
सूरज यादव – 94.83%
मोक्ष यादव – 94.80%
कुमारी वंशिका यादव – 94.33%
कुमारी पूर्वी यादव – 93.83%
कुमारी प्रियंका यादव – 93.18%
कुमारी आयुषी यादव – 92.67%
एस.एस. यादव – 92.60%
कुमारी चंद्रप्रिया यादव – 92.50%
योगेश कुमार यादव – 91.83%
कुमारी हिमानी यादव – 91.16%
कुमारी श्रुति यादव – 90.80%
कुमारी खुशी यादव – 90.50%
कुमारी सुषमा यादव – 90.16%
कुमारी रुचि यादव – 90.00%
कुमारी अर्पणा यादव – 90.00%इसी प्रकार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले अनेक प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में चयन उपरांत उप पुलिस अधीक्षक बनने पर पंकज यादव, वर्ष 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर चिकित्सक बनने पर डॉ. जागृति यादव, पीजी में चयन होने पर डॉ. क्षितिज नीरज, एमबीबीएस में गोल्ड मेडलिस्ट एवं वर्तमान में पीजी अध्ययनरत डॉ. स्वास्तिक बर्गाहा, वर्ष 2026 में एमबीबीएस पूर्ण करने पर डॉ. आरुशी यादव, मयंक यादव तथा पार्थ यादव को सम्मानित किया गया।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 में नीट परीक्षा में चयन होने पर शिवम कुमार यादव, सुश्री शोमिया यदु, कुनाल यादव एवं कुमारी अख्यानी यादव को सम्मानित किया गया।

खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कुमारी आस्था यादव (वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं 15 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता), प्रतीक यादव (छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी), कुमारी प्रीति यादव (एथलेटिक्स में चार बार राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता), कुमारी तोषील यादव (फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी), छबीलाल यादव (स्विमिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन), रोहित कुमार यादव (शतरंज चैंपियन), कुमारी संस्कृति यादव (कराटे अंडर-10 वर्ग में तीन राज्यों का प्रतिनिधित्व) तथा कुमारी समृद्धि यादव (भरतनाट्यम में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रस्तुतियाँ) को सम्मानित किया गया।

सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुश्री यशोदा यादव को नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय कार्य करने पर तथा सुश्री सुदर्शन यादव को बलरामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर अनेक विद्यार्थियों को सफलता दिलाने में विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार कुमारी मिताली यादव को इंश्योरेंस विभाग में सेल्स सपोर्टर के पद पर नियुक्ति होने पर, शौरभ कुमार यादव को कनिष्ठ प्रबंधक के पद पर चयन होने पर, कुमारी प्रीति जितेंद्र यादव को सबसे कम उम्र की सरपंच बनने पर, इंजीनियर अर्चना यादव को सरपंच निर्वाचित होने पर तथा डॉ. सुनील यादव को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 39 वर्षों तक सेवाएँ देने के उपरांत सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य करने वाले डॉ. आई.पी. यादव का भी सम्मान किया गया।

इसके अतिरिक्त समाज सेवा, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले अनेक अन्य समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं को भी इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यादव समाज की विलुप्त होती पारंपरिक लोकविद्या “बांसगीत” की प्रभावशाली प्रस्तुति रही। ग्राम मोहेरा, गरियाबंद के कलाकार अमर सिंह यादव एवं उनकी टीम ने इस लोककला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने अत्यंत सराहा। कलाकारों को समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में ललित यादव द्वारा संघ के उद्देश्यों, भविष्य की योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। आधुनिक तकनीक के माध्यम से समाज के विकास की योजनाओं का यह प्रस्तुतीकरण उपस्थित जनसमूह के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ. अलका यादव ने कहा कि “बांसगीत” यादव समाज की सांस्कृतिक पहचान है। इस लोकविधा को संरक्षण एवं सम्मान देकर जीवित रखना समाज का नैतिक दायित्व है। शिक्षा और संस्कृति दोनों समाज की वास्तविक शक्ति हैं तथा प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।
सुश्री चंद्रिका यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, शिक्षा प्राप्त कर नेतृत्व की भूमिका निभाने तथा समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि तारा चंद यदु, सेवा निवृत्त सत्र न्याधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि “न्याय की राह सदैव कठिन होती है, लेकिन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं निरंतर प्रयास करने वाला व्यक्ति अंततः सफलता प्राप्त करता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने तथा समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिसराराम यादव ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अनुशासित जीवन जीते हुए अपनी प्रतिभा का विकास करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियाँ हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं। सभी अतिथियों ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
समारोह का सफल संचालन डॉ. सुनील यादव (बिलासपुर) द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रभाकर कांत यादव, सचिव ने किया। अंत में सभी सम्मानित प्रतिभाओं एवं अतिथियों को स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह समारोह केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक तकनीक के समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ ने भविष्य में भी समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts