कचनेर (विश्व परिवार)। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, कचनेर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम रविवार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान एवं भगवान ऋषभदेव के सान्निध्य में विशेष पूजन और महामस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे जिनाभिषेक बोली से होगी। इसके बाद सुबह 10:00 बजे मूलनायक भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। साथ ही सुबह 11:00 बजे से महाप्रसादी (वात्सल्य) का आयोजन किया जाएगा।
इस पुण्य अवसर पर महाप्रसादी के पुण्यार्जक के रूप में जालना के लुंगाडे परिवार का विशेष योगदान रहेगा। इसमें विद्या रामलालजी लुंगाडे, नेहा कैलासजी लुंगाडे, त्रिशला विलासजी, मोहिनी अमोल, मनीषा विजय तथा स्वराज, वीर, युवराज, सम्यक, कु. आराध्या, शुभ्रा, समृद्धि आदि परिवार के सदस्यों का समावेश है।
इस कार्यक्रम के लिए अतिशय क्षेत्र कचनेरजी के ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है। यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पियुष कासलीवाल, औरंगाबाद द्वारा दी गई है।





