छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, कटर से ताला काटकर 10 से 15 किलो चांदी-सोने के गहने पार

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने ज्वेलर्स दुकान में धावा बोलकर लाखों के गहने पार कर लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। चोरों ने बिती रात कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया और कटर मशीन से ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि चोरों ने ज्वेलर्स दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोना की ज्वेलरी पार किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts