छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर को मिली नई सौगात, स्टाइलिया फर्नीचर का भव्य शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में फर्नीचर और इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में नई सौगात के रूप में ‘स्टाइलिया – बाय राहुल फर्नीचर’ का भव्य शुभारंभ 13 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे हुआ। शोरूम का उद्घाटन नगर निगम की महापौर मिलन चौबे के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, वनिका शर्मा एवं पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नया शोरूम रायपुर के वी-स्क्वायर सिग्नल, अंबुजा मॉल के पास, विधानसभा रोड पर स्थित है। स्टाइलिया का उद्देश्य ग्राहकों को फर्नीचर और इंटीरियर से जुड़ी विभिन्न जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शोरूम में प्रीमियम होम एवं ऑफिस फर्नीचर, संपूर्ण इंटीरियर सॉल्यूशन, होम डेकोर उत्पाद, कस्टमाइज्ड डिजाइन और फर्निशिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संस्थान के संचालक राहुल केशरवानी एवं केशव अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप आधुनिक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टाइलिया का उद्देश्य घर और कार्यालयों को आकर्षक, आरामदायक और आधुनिक स्वरूप प्रदान करना है। इसके लिए ग्राहकों को उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार डिजाइन एवं फर्नीचर के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

शुभारंभ समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों को आमंत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्टाइलिया की यह पहल रायपुर में फर्नीचर और इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र को नई दिशा देने की कोशिश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts