छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर तिल्दा-नेवरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 27 अगस्त 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों के साथ तिल्दा-नेवरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा लोड/गाड़ियों का स्टेशन/यार्ड में सिक्योरिंग एवं रिलीजिंग करना, स्पैड से बचाव एवं पूर्ण ब्लॉक सेक्शन एवं ऑटोमैटिक ब्लॉक सेक्शन में ब्लॉक टिकट द्वारा ट्रेन की कार्य प्रणाली, गुड्स शेड एवं साइडिंग से लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग,डोर हिटिंग, असामान्य लोड एवं तरपोलीन को लटकने से बचाव के लिए क्रू,ट्रेन मैनेजर, स्टेशन कर्मचारी के द्वारा की जाने वाली जाँच, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा मौनसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 67 लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts