जामुल (विश्व परिवार)। नगर पालिका जामुल के हृदय स्थल रावणा भाठा में ‘‘आर्शीवाद का दिया उत्सव’’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रज्वलित किया गया । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के आतिथ्य में पूरे जामुल नगर के समस्त सार्वजनिक स्थलों में भी दीप प्रज्वलित किया गया । उक्त अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती है और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस भी है । मैं पूरे नगर वासियों को अवगत कराना चाहता हूं कि आर्शीवाद का दिया कार्यक्रम हमारे देश में संचालित योजनाओं से लाभान्वित होना है। अनगिनत योजनाएं पूरे देश में हमारे सरकार द्वारा संचालित है। जिससे करोड़ो हितग्राही लाभान्वित हो रहे है और हम सब के लिए हर्ष का विषय है कि आज पूरे नगर में नगरवासियों द्वारा सार्वजनिक ही नहीं बल्कि अपने स्वयं के घरों में भी दिया प्रज्वलित किया जा रहा है । कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ‘‘आर्शीवाद का दिया’’ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, वार्ड पार्षद सीमा यादव सहित अन्य पार्षद गण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, कविता विश्वाल सहित उप अभियंता गण सचिन भागवत, विनायक गर्ग, विशिष्ट जन हरिश वर्मा, संजय शर्मा, बाली बर्मन, विशेश्वर वर्मा, रामचंद साहू, अरविंद यादव, केदार साहू, लक्ष्मी वर्मा, रश्मि वर्मा, अनिता साहू, हेमिन साहू, नगर पालिका के कर्मचारी शिवाजी प्रसाद, शिवनंदन देवांगन, मोहन वर्मा, रामू देवांगन, हर्षा डहरिया, स्व सहायता समूह के महिला गण अनेक विशिष्ट जन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।







