छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का छापा, दो गोदामों से 975 कट्टा धान जब्त

महासमुंद (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी जारी है। इस बीच अवैध धान संग्रहण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो गोदामों में छापेमारी कर 975 कट्टा धान जब्त किया है।
अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई जारी
यह कार्रवाई बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर में देखने को मीली है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की ओर से अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई जारी है।
दोनों गोदामों से 975 कट्टा अवैध धान जब्त
इसी कड़ी में संयुक्त टीम ने विकास चंद्राकर के गोदाम से 175 कट्टा और धनराज चंद्राकर के गोदाम से 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया है। दोनों गोदामों से कुल 975 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है, जिसे मंडी विभाग को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts