रायपुर

रामगढ़िया सेवक सभा का भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। रामगढ़िया सेवक सभा द्वारा ए.पी.एस. फार्म में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने अपने परिवार सहित बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे दिन खुशियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

संस्था के अध्यक्ष बलदेव सिंह, सचिव ओंकार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी दिवाली मिलन समारोह में बच्चों, युवाओं, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला विंग एवं यूथ विंग के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में सभी सदस्यों ने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लिया। खेलकूद, हंसी-मजाक और आपसी मेल-मिलाप के बीच पूरा दिन खुशनुमा माहौल बना रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना रहा।

समारोह ने सभी के मन में यादगार पल संजो दिए और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts