छत्तीसगढ़रायपुर

अग्रवाल संगठन का बड़ा आयोजन: रायपुर में 51 कन्याओं का निःशुल्क विवाह

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन इस वर्ष पुनः निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित करने जा रहा है। रविवार, 3 मई को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के वीआईपी हाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बतौर मुख्य आतिथ्य मौजूद रहेंगे।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी 51 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर सियाराम अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संपत अग्रवाल विधायक, सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, मोतीलाल साहू विधायक, जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बृजलाल गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा आयोजन
कार्यक्रम के संयोजक शोभा केडिया, गुंजा सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल एवं जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता एवं सेवा भाव का प्रतीक है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराना एवं उन्हें सहयोग प्रदान करना है ।यह आयोजन समाज के उन परिवारों के लिए एक सशक्त पहल है, जो अपनी बेटियों के विवाह को गरिमामय रूप से संपन्न करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं।
सख्त चयन एवं पारदर्शिता
प्रचार-प्रसार प्रभारी ज्योति अग्रवाल एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने बताया कि सभी जोड़ों का विधिवत सत्यापन किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही लाभ मिल सके।
रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल जिला महिला संगठन की अध्यक्षा प्रियंका अग्रवाल एवं पंडाल एवं व्यवस्था प्रभारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में बेटियों को गृहस्थी के जरूरतों के हिसाब से लगभग 50000 रुपए की सामग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिसमें स्टील की बड़ी वाली अलमारी, बड़ी सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, इलेक्ट्रिक आयरन, विवाह के सारे प्रकार के कपड़े, घड़ी, जेवर के अलावा गृहस्थी के रोजमर्रा के सामान शामिल होंगे।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल ने बताया कि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करते हुए, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा एक भव्य निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विवाह से संबंधित समस्त आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्थाएं संस्था द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिससे कन्याओं के परिवारों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े। इसके साथ ही, नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुभकामनाओं के साथ उपयोगी उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए 100 से अधिक सदस्यों की टीम रात और दिन लगातार मेहनत कर रही है. इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts