रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. अपने प्रवास के दौरान वह एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।







