रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर, बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी।
बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य शामिल होंगे। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित विषयों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।






